फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: यूपी बोर्ड की मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
छात्राओं को सम्मानित करते विद्यालय के प्रधानाचार्य। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
गुलावठी। बसंती देवी कन्या इंटर कॉलेज देवली में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में कॉलेज प्रबंधक राजकुमार सिंह व प्रधानाचार्य पूरनदत्त शर्मा ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल में जिले में टॉप टेन सूची में संयुक्त रूप से 10वां स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं खुशी व साक्षी तेवतिया को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कक्षा 12 में विज्ञान वर्ग में 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा आयशा, कला वर्ग में 92.7 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा अपेक्षा शर्मा को सम्मानित किया। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधक राजकुमार सिंह ने कहा कि अभिभावक बेटियों की शिक्षा पर भी ध्यान दें। बेटियां आगे चलकर समाज व देश का नाम रोशन कर सकती हैं। अभिभावक अपनी बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। प्रधानाचार्य पूरनदत्त शर्मा, सुनीता सिंह, निकहत, देवना सिंह, आदेश, सुधा रानी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें