फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर वार कर नलकूप पर सो रहे किसान की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सिर पर वार कर नलकूप पर सो रहे किसान की हत्या
विज्ञापन

शिकारपुर। सेहतपुर वेरी गांव में शनिवार देर रात नलकूप पर सो रहे किसान पवन शर्मा की हत्या कर दी गई। सिर पर किसी भारी व धारदार हथियार से वार कर वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी के साथ दो दिन पूर्व खेत पर पानी लगाने को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी ने उन्हें भुगत लेने की धमकी दी थी।
पवन शर्मा उर्फ गुल्ला (45) सेहतवपुर वेरी गांव में अपने दो अन्य भाइयों के साथ मिलकर खेती-बाड़ी करते थे। वह अविवाहित थे। बताया गया कि शनिवार रात प्रतिदिन की तरह नलकूप के कमरे में सोने के लिए गए थे। उसी दौरान किसी ने उनके सिर में भारी वस्तु से वार कर हत्या कर दी। रात करीब 11 बजे गांव निवासी एक व्यक्ति अपने खेत पर पानी लगाने के लिए नलकूप पर गया तो पवन का लहूलुहान शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। भाई अमित शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि दो दिन पूर्व गांव निवासी युवक श्याम सुंदर के साथ खेत पर पानी लगाने को लेकर पवन से विवाद हो गया था। श्याम सुंदर ने अंजाम भुगत लेने की धमकी दी थी। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते श्याम सुंदर ने पवन की हत्या की है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी श्याम सुंदर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव हाईवे पर रखकर लगाया जाम
पोस्टमार्टम रविवार दोपहर शव लेकर परिजन गांव पहुंचे। आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर अंतिम संस्कार से पहले शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाबुझाकर शांत किया और जाम खुलवाया। आश्वासन मिलने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

मामले में तहरीर के आधार पर एक नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही राजफाश कर दिया जाएगा। - बजरंग बली चौरसिया, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें