बुलंदशहर। भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात में पाकिस्तान का साथ देने की वजह से तुर्किये का देशभर में विरोध हो रहा है। जिले में भी इसका असर दिख रहा है। जिले के व्यापारिक संगठनों ने तुर्किये से सभी तरह के व्यापार पर रोक की मांग के साथ अपनी ओर से आयात-निर्यात बंद करने का एलान किया है। व्यापारियों का कहना है कि जिले में तुर्किये के राजमा, अंजीर एवं खुबानी का प्रतिवर्ष 60 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होता है।
Iजिले में राजमा, अंजीर एवं खुबानी जैसे मेवों का आयात तुर्किये होता है। पाकिस्तान का साथ देने पर कोई भी व्यापारी तुर्किये से किसी भी तरह का व्यापारिक संबंध नही रखना चाहता है। -
विजय गुप्ता, मसाला विक्रेता I
Iतुर्किये ने पाकिस्तान का साथ दिया, जबकि तुर्किये से काफी सामान भारत आता है। अब ग्राहक सामान लेने से पूर्व पूछने लगे है कि ये तुर्किये का तो नहीं है। अगर तुर्किये का सामान होता है तो मना कर देते हैं। - सुमित माहेश्वरी, किराना व्यापारी I
Iभारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के बाद से तुर्किये के सामान का बहिष्कार सभी लोग कर रहे हैं। ऐसे में उसके यहां से सामान लेकर कोई भी व्यापारी नुकसान नहीं करना चाहेगा। सभी व्यापारी देश के लिए हर कदम पर साथ खड़े हैं। - घनश्याम दास गुप्ता, किराना व्यापारी I
Iतुर्किये ने पाकिस्तान को हथियार देकर आतंकियों का साथ दिया है। इससे सभी लोगों में नाराजगी है। लोग तुर्किये के सामान का बहिष्कार करने लगे हैं। दुकान पर जाने से पूर्व व्यापारी से तुर्किये का सामान न देने के लिए कहता हूं। - संजीव सेठ, आम नागरिकI