फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सरकारी चिकित्सालयों में नहीं बाल रोग विशेषज्ञ, परिजन परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। बदलते मौसम में सबसे अधिक बच्चे प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन जिले की सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञों की कमी की वजह से अभिभावक परेशान हो रहे हैं। जिलेभर के तीन चिकित्सालयों को छोड़ अन्य सरकारी चिकित्सालयों पर बाल रोग विशेषज्ञ तैनात नहीं हैं।
विज्ञापन


इन दिनों मौसम बदलने पर बच्चे सर्वाधिक बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। परिजन इन्हें लेकर सरकारी चिकित्सालय पहुंचते हैं तो उन्हें बाल रोग विशेषज्ञ न होने पर जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। जिले में सिर्फ जिला महिला अस्पताल, संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारपुर पर बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती है। इनमें शिकारपुर की बाल रोग पिछले कई माह से अवकाश पर चल रही हैं। ऐसे में यहां पर भी उपचार नहीं मिल पा रहा है।

औरंगाबाद निवासी सुमन ने बताया कि बच्चा कई दिन से बीमार है। राहत न मिलने पर सीएचसी ले गए, लेकिन यहां से बुलंदशहर जिला अस्पताल जाने की सलाह दी गई। डिबाई निवासी महिला अनीता ने बताया कि पोते को बुखार होने पर सीएचसी पहुंचीं। यहां पर बाल रोग चिकित्सक न होने की बात कह जिला अस्पताल ले जाने को कह दिया गया।
विज्ञापन


तीन बड़े अस्पताल, 12 सीएचसी व 61 पीएचसी पर विशेषज्ञ नहीं

जिले में जटिया चिकित्सालय खुर्जा, महिला चिकित्सालय खुर्जा एवं 100 बेड राजकीय चिकित्सालय डिबाई आदि बड़े चिकित्सालय हैं। इसके अलावा डिबाई, पहासू, दानपुर, स्याना, लखावटी, ऊंचागांव, बीबीनगर, अनूपशहर, अगौता, जहांगीराबाद, गुलावठी, मुनी आदि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और खानपुर, नरौरा, अहमदगढ़, कसेरकलां, बुगरासी, छतारी व अहार आदि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत 61 पीएचसी पर एक भी बाल रोग विशेषज्ञ तैनात नहीं हैं। जबकि जिले की आबादी 40 लाख से अधिक है। इसमें शून्य से 15 साल तक के करीब 10 लाख बच्चे शामिल हैं।

Iजिले में बाल रोग विशेषज्ञ समेत अन्य विशेषज्ञों की कमी चल रही है। अन्य विशेषज्ञ ही बच्चों का इलाज कर रहे हैं। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द जिले में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती हो। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओI
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें