फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मेरठ प्रांत चैंपियन

विज्ञापन
शिकारपुर स्थित सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 
विज्ञापन
शिकारपुर। विद्या भारती द्वारा आयोजित 35वीं क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता मेरठ प्रांत की टीम चैंपियन रही। प्रतियोगिता का आयोजन सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में किया गया था।
विज्ञापन

तीन दिवसीय क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता में मेरठ प्रांत, उत्तराखंड प्रांत, और बृज प्रांत के 20 विद्यालयों के 282 प्रतिभागियों ने भाग लिया। अंडर-19 बालिका वर्ग में मेरठ प्रांत के सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शिकारपुर की बहनों ने वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि उत्तराखंड की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 में बालिका वर्ग में ब्रज प्रांत की टीम ने प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजय खिलाड़ियों को प्रांतीय खेल संयोजक सतपाल सिंह, विद्यालय के अध्यक्ष विजेंद्र दत्त शर्मा, प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि 35 वीं क्षेत्रीय वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता में विजेता टीमें राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगी l इस दौरान शारीरिक विभाग के आचार्य चौधरी पुष्पेंद्र कुमार, अशोक कुमार, अमरेश कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें