फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गंगा में कूद कर शख्स ने दी जान, मरने से पहले पिता से लगाई अंतिम गुहार; पापा मेरे... वायरल वीडियो आया सामने

Sat, 09 Mar 2024 09:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपशहर

सार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक कहता नजर आ रहा है कि पापा मेरे बच्चों का ध्यान रखना, मैं अनूपशहर की गंगा में अपनी जान दे रहा हूं। वीडियो वायरल होने के बाद अनूपशहर पुलिस हरकत में आई। 
विज्ञापन
गंगा में कूदा शख्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अनूपशहर क्षेत्र में एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। एक युवक अपने पिता को संबोधित करते हुए अनूपशहर की गंगा में कूद कर जान देने की बात कह रहा है। जिसके बाद से परिजन और पुलिस उसकी तलाश में जुट गए हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक कहता नजर आ रहा है कि पापा मेरे बच्चों का ध्यान रखना, मैं अनूपशहर की गंगा में अपनी जान दे रहा हूं। वीडियो वायरल होने के बाद अनूपशहर पुलिस हरकत में आई। आनन फानन में अनूपशहर पुलिस ने स्टीमर से युवक की गंगा में तलाश प्रारंभ कर दी। 

कोतवाली प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस युवक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसका नाम रिंकू निवासी गांव बरौली तहसील खुर्जा है। यह वीडियो युवक द्वारा शनिवार दोपहर 12 बजे के आसपास अपने परिजनों को भेजी गई है। जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली में आकर पुलिस से संपर्क किया।
विज्ञापन

पुलिस ने स्टीमर से अनूपशहर के सभी गंगा घाटों एवं गंगापुल के दोनों किनारों पर स्टीमर व गोताखोरों की सहायता से तलाश प्रारंभ की। लेकिन, पूरे दिन चली तलाशी अभियान के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चल सका। वहीं, दूसरी ओर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कल भी स्टीमर व गोताखोरों की सहायता से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें