स्टेशन पर युवक की हाथ में फलों की पॉलिथीन देख बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। चीख सुनकर दौड़े मुसाफिरों ने किसी तरह बंदरों के चंगुल से छुड़ाकर युवक को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया।
पीड़ित युवक दिल्ली के अस्पताल में भर्ती भाई के पास से लौट रहा था। वैर निवासी बाबू खां ने बताया कि उनका बड़ा बेटा समीर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है।
बृहस्पतिवार को उनका छोटा बेटा फजलू अस्पताल से घर लौट रहा था। इस दौरान उसने बाजार से सेेव और संतरे खरीद लिए थे।
शाबू ने बताया कि शाम चार बजे जैसे ही वह वैर रेलवे स्टेशन पर उतरा हाथ में फल देख बंदरों के झुंड ने फजलू पर हमला कर दिया।
चीख पुकार सुनकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने बड़ी मुश्किल से फजलू को बंदरों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद गंभीर हालत में फजलू को सिकंदराबाद के सीएचसी में भर्ती कराया गया।