फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नकली दूध बनाने का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
गांव उटरावली में नकली दूध बनाते पकड़ा गया आरोपी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर/शिकारपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को शिकारपुर के गांव उटरावली में मदर डेयरी के कलेक्शन प्वाइंट की आड़ में नकली दूध बनाने का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके से एक आरोपी को नकली दूध बनाते रंगे हाथ पकड़ा लिया। मौके से 50 किलो नकली दूध, करीब तीन क्विंटल केमिकल, तीन टिन रिफाइंड और एक बाल्टी में खुला हुआ केमिकल बरामद किया है। फिलहाल टीम ने सामान जब्त करते हुए मौके से केमिकल, नकदी दूध, पाउडर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त विनीत कुमार को सूचना मिली थी कि शिकारपुर क्षेत्र के गांव उटरावली में नकली दूध बनाने का काम चल रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर गांव निवासी कोमल प्रसाद के दूध कलेक्शन प्वाइंट पर जांच की तो पाया कि मौके पर नकली दूध बनाया जा रहा है। टीम ने मौके से नकदी दूध बनाने के लिए रखे बाल्टी में भरे एक केमिकल, 50 किलो नकली दूध, तीन क्विंटल सॉर्बिटॉल केमिकल, 15 कट्टे वे पाउडर के बरामद किए। जांच के दौरान टीम को पता चला कि आरोपी द्वारा मदर डेयरी का कलेक्शन प्वाइंट भी ले रखा है और गांव के लोगों से दूध खरीदकर मदर डेयरी को सप्लाई किया जाता था। इसके लिए आरोपी ने प्लांट में चिलिंग प्वाइंट भी बना रखा था और चिलिंग प्वाइंटर की ओट से ही नकली दूध बनाने का कारोबार चल रहा था। अधिकारियों ने संभावना जताई है कि आरोपी द्वारा नकली दूध को असली दूध में मिलाकर मदर डेयरी को भी सप्लाई किया। हालांकि मदर डेयरी के अधिकारियों ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को बताया कि सेंटर से प्राप्त किए गए दूध की जांच कराई जाती है। जिसके चलते मिलावटी दूध डेयरी को सप्लाई किया जाना संभव नहीं है। हालांकि अधिकारियों की पूछताछ में आरोपी ने कुछ भी नहीं बताया। जिसके बाद टीम ने मौके से दूध, केमिकल, रिफाइंड के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन




आसपास के क्षेत्रों में की जा रही थी दूध की सप्लाई

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी द्वारा प्रतिदिन किसानों से कम दूध खरीदा जाता था। साथ ही खरीदे गए दूध में नकली दूध मिलकर डेयरी पर भेज दिया जाता था। जबकि आस-पास के क्षेत्रों में मिठाई की दुकान संचालक, शादी-समारोह व अन्य प्रकार के आयोजन के दौरान जब लोगों को दूध की आवश्यकता होती थी, तो नकली दूध बनाकर उन्हें सप्लाई कर दिया जाता था।



-10 दिन पहले परतापुर में पकड़ा था सिंथेटिक पनीर-

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 19 जून को बीबीनगर क्षेत्र के गांव परतापुर में 60 किलो सिंथेटिक पनीर जब्त किया था। बताया जा रहा है कि गांव में ही नकली पनीर तैयार करते हुए मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद समेत अन्य क्षेत्रों में सप्लाई किया जाता था। सूचना के आधार पर टीम ने पनीर से लदी गाड़ी को रोककर जांच कराई तो पनीर के नकली होने की जानकारी मिली थी। जिस पर टीम ने पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजते हुए पनीर को नष्ट कराया था।
विज्ञापन




-कोट -

गांव उटरावली में नकली दूध बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। मदर डेयरी के कलेक्शन सेंटर की ओट में नकली दूध बनाने का गोरखधंधा चल रहा था। आरोपी का भाई पूर्व में ग्राम प्रधान भी रहा है। दूध, केमिकल समेत अन्य सामान के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। - विनीत कुमार, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें