फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: वॉलीबॉल में विजेता बनी लखनऊ की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीनगर। स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज में चल रही 67वीं प्रदेशीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हो गया। आखिरी दिन लखनऊ और चित्रकूट की टीमों के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें लखनऊ की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए चित्रकूट की टीम को हराकर पहला स्थान प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन

वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा ने कहा कि भारत में खेलों को लेकर युवा शक्ति आज पूरे विश्व में अपना लोहा मनवा रही है। देश की युवा बालिका वर्ग भी अपनी प्रतिभा को बखूबी निभा रही हैं। कहा कि भारत वर्ष के लोग 4 डिग्री से लेकर 48 डिग्री तक के तापमान में भी जीते हैं और अपने माता पिता व गुरुओं का नाम रोशन करते हैं। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अंडर 14 बालक वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को पहला, जबकि स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर को दूसरा पुरस्कार दिया गया। अंडर 14 बालिका वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर को पहला व गोरखपुर मंडल को दूसरा स्थान दिया गया।
अंडर 19 बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर को पहला जबकि लखनऊ मंडल को दूसरा पुरस्कार प्रदान किया गया। अंडर 19 बालक वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को पहले और चित्रकूट मंडल को दूसरे पुरस्कार से नवाजा गया। प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में संयुक्त शिक्षा निर्देशक ओंकार शुक्ल, जिला विद्यालय निरीक्षक शिवकुमार ओझा, विद्यालय की प्रबंध संचालिका शिखा आनंद, मंडल संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ सतीश शर्मा, प्रधानाचार्य डा. देवेंद्र कुमार यादव, शारीरिक शिक्षक दुर्ग विजय सिंह व एनसीसी प्रभारी उमेश तेवतिया समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें