फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एलपीजी संकट से धौलाना औद्योगिक क्षेत्र की कई फैक्टरियों में उत्पादन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र धौलाना में एलपीजी गैस की किल्लत के चलते कई बड़ी औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन कार्य ठप हो गया है। गैस आपूर्ति बाधित होने से फेज-1 और फेज-3 स्थित फैक्मेंटरियों भारी स्टील फैब्रिकेशन का काम पूरी तरह बंद हो गया है। जिससे उद्यमियों को लाखों-करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है। वहीं, सैकड़ों श्रमिकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

उद्यमियों के अनुसार भारी स्टील फैब्रिकेशन कार्य में लोहे की मोटी प्लेटों की कटिंग के लिए एलपीजी गैस का व्यापक उपयोग किया जाता है। गैस की आपूर्ति बाधित होने के कारण फैक्ट्रियों में प्लेट कटिंग का कार्य पूरी तरह रुक गया है। परिणामस्वरूप उत्पादन प्रक्रिया ठप हो गई है और कई इकाइयों में मशीनें खामोश पड़ी हैं।
कामकाज बंद होने का सीधा असर दिहाड़ी मजदूरों और कुशल कारीगरों पर पड़ा है। फैक्टरियों में कच्चा माल मौजूद होने के बावजूद आवश्यक ईंधन उपलब्ध न होने से उत्पादन आगे नहीं बढ़ पा रहा है। उद्यमियों का कहना है कि यदि जल्द ही गैस आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो समय पर प्रोजेक्ट पूरे न होने के कारण कंपनियों को भारी आर्थिक नुकसान और पेनाल्टी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

उद्यमी मोहम्मद आरिफ का कहना है कि भारी स्टील प्लेटों की कटिंग पूरी तरह एलपीजी गैस पर निर्भर है। गैस की कमी के कारण मशीनें बंद पड़ी हैं, जिससे उत्पादन रुक गया है। इससे न केवल आर्थिक नुकसान हो रहा है, बल्कि श्रमिकों को काम पर बनाए रखना भी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन



इन प्रमुख इकाइयों में काम प्रभावित
माई एनवायरमेंट एंड प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (फेज-3) : भारी स्टील फैब्रिकेशन का कार्य पूरी तरह बंद।
हार्डकोर इंजीनियर्स (फेज-1) : गैस आपूर्ति न मिलने से उत्पादन प्रक्रिया प्रभावित।
एन.वी. इंडस्ट्रीज (फेज-1) : उत्पादन गतिविधियों पर ब्रेक लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें