फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवक की हुई मौत, युवती की हालत गंभीर

Sat, 09 Mar 2024 02:59 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुलंदशहर में सिकंदराबाद के नेशनल हाईवे 34 पर गांव सुखलालपुर के पास एक बैंकट हॉल में प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमिका को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। फॉरेंसिक टीम, एएसपी रामकुमार मीणा, सीओ पूर्णिमा सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला कायस्थवाड़ा बड़ी होली निवासी बृजेश (28) टैक्सी चलाता था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात में वह घर नहीं आया। फोन करने पर भी उसने फोन नहीं उठाया। शनिवार की सुबह भी उन्होंने उसे फोन किया मगर फोन नहीं उठाया। शनिवार सुबह करीब 9 बजे उन्हें सूचना मिली बैंकट हॉल के कमरे में बृजेश का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। बैंकट हॉल संचालक ने बताया कि प्रेमी युगल ने शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे एंट्री कराई थी। 

शनिवार सुबह को करीब 8 बजे युवती को बैंकट हॉल के बाहर पड़े हुए देखा गया, वह अर्ध बेहोशी की हालत में थी। उसने बताया कि उसे बृजेश ने जहर दे दिया है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। एएसपी रामकुमार मीणा ने बताया कि कमरे से एक जहरीले पदार्थ का पाउच मिला है पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है कार्रवाई की जाएगी बताया गया कि मृतक प्रेमी भी सिकंदराबाद का निवासी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें