फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रही अध्यापिका के कानों से लूटे कुंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल जा रही अध्यापिका के कानों से लूटे कुंडल
विज्ञापन

अनूपशहर। थाना क्षेत्र के मोहल्ला छत्ता में बुधवार सुबह घर से स्कूल जा रही अध्यापिका सुरभि गर्ग के कानों से दो शातिर बदमाशों ने कुंडल लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला छत्ता निवासी सुरभि गर्ग ने तहरीर देकर बताया कि वह नगर के ही एक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर तैनात हैं। बुधवार सुबह वह घर से पैदल ही स्कूल के लिए निकली थीं। घर से कुछ दूरी पर ही पीछे से पैदल आए दो बदमाशों ने उनके कानों से कुंडल लूट लिए और फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने मुंह पर कपड़े बांधे हुए थे। बताया जा रहा है कि बदमाश किसी ओर स्थान पर अपनी बाइक खड़ी कर आए थे। पीड़िता के शोर मचाने पर मौके पर लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। वहीं, पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी भी खंगाले हैं। जिनसे बदमाशों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। एसपी देहात बजरंगबली चौरसिया ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें