बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में संचालित एलएलएम पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। सीसीएसयू की ओर से प्रवेश के लिए एक और अंतिम मौका दिया गया है।
इसके तहत सोमवार और मंगलवार को ऑफर लेटर जमा होंगे। उसके बाद छात्र-छात्राओं को 16 व 17 अक्तूबर तक प्रवेश का मौका मिलेगा।
सरस्वती विद्या मंदिर लॉ कॉलेज शिकारपुर के प्राचार्य विनोद कुमार ने बताया कि एलएलएम पाठ्यक्रम वर्ष 2024-25 में प्रवेश 17 अक्तूबर तक ले सकते हैं। छात्र-छात्राएं 15 अक्तूबर तक अंतिम ओपन मेरिट के ब्लैंक ऑफर लेटर अपनी लॉगइन आईडी से डाउनलोड कर संबंधित कॉलेज में जमा कर दें।ा