डिबाई। गांव दौरऊ के खेत में नवजात का शव पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि शव को कुत्तों ने नोच दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की लेकिन शव फेंकने वाले की जानकारी नहीं हो सकी।
नवजात के शव को देखकर पता चला है कि मासूम के पेट के नीचे के हिस्से की विकास नहीं हुआ था। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि प्रसव के बाद किसी व्यक्ति की ओर से ऐसे बच्चे को खेत में फेंका था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि शव फेंकने वाले की पहचान अभी नहीं हो सकी है। जल्द ही पहचान कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी।