फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कोहरे के चलते 28 फरवरी तक लिच्छवी एक्सप्रेस का संचालन बंद

विज्ञापन
ट्रेन रद्द होने के बाद स्टेशन पर बैठे यात्री।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा जंक्शन। कोहरे के चलते बिहार की ओर जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस का संचालन अगले तीन महीने (28 फरवरी) तक बंद रहेगा। शुक्रवार को रेलवे की ओर से ट्रेन के बंद होने की सूचना जारी की गई। स्टेशन पर आए यात्रियों को अन्य ट्रेनों से अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा।

दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से चलकर बिहार के सीतामढ़ी स्टेशन तक जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस शाम साढ़े सात बजे खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आती है। कोहरे के चलते लिच्छवी एक्सप्रेस पिछले एक सप्ताह से देरी से चल रही थी। वहीं बृहस्पतिवार को भी वह अपने समय से तीन घंटे देरी से चल रही थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को उसके देरी से चलने की जानकारी मिली। वहीं देरी से चलने के कारण उसको रद्द कर दिया गया। शाम को रेलवे विभाग की ओर से सूचना जारी की गई कि लिच्छवी एक्सप्रेस को आगामी 28 फरवरी तक बंद रखा जाएगा। ऐसे में जिन यात्रियों का रिजर्वेशन एक दिसंबर का था, उनको स्टेशन पहुंचने के बाद उनको जानकारी मिल सकी।
विज्ञापन

ऐसे में उन यात्रियों ने संगम एक्सप्रेस में प्रयागराज तक का टिकट लिया। वहीं कुछ यात्री देर रात एक बजे आने वाली आम्रपाली के इंतजार में बैठे रहे। स्टेशन अधीक्षक घनश्याम मीणा ने बताया कि विभाग की ओर से लिच्छवी एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। इसके अलावा यात्री बिहार जाने के लिए आम्रपाली, महानंदा, कालका मेल और फरक्का एक्सप्रेस में सफर कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें