फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असंगठित क्षेत्र के सात लाख श्रमिकों को मिलेगा भत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
असंगठित क्षेत्र के सात लाख श्रमिकों को मिलेगा भत्ता
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण के चलते रोजी-रोटी कमाने में असहाय असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए अच्छी खबर है। जिले के ऐसे सात लाख से अधिक लोगों को सरकार द्वारा भरण-पोषण भत्ता के रूप में 500 रुपये प्रति माह दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के पंजीकृत श्रमिकों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। पहली बार इसका भुगतान एक साथ दो किस्त में एक हजार रुपये का किया जाएगा। इसके लिए असंगठित क्षेत्र के कर्मकार 31 दिसंबर तक ई-श्रम पोर्टल पर अपना पंजीयन करा सकते हैं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से प्रभावित असंगठित क्षेत्र के कामगारों को जल्द ही 500 रुपये प्रति माह के हिसाब से भत्ता देगी। इसके लिए जिले के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों से ई-श्रम पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। विभाग के मुुताबिक जिले में सात लाख से अधिक असंगठित क्षेत्र के मजदूरों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार असंगठित क्षेत्र में मजदूरी करने वाले श्रमिक कोरोना महामारी से प्रभावित हुए हैं। इसके चलते सरकार उनकी मदद के लिए यह प्रयास कर रही है। ऐसे लोग 31 दिसंबर तक हर हाल में जनसुविधा केंद्र के मायध्म से ई-श्रम पोर्टल पर अपना आवेदन कर लें। पोर्टल पर श्रमिक अपना स्वयं निशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं। सहायक श्रमायुक्त मुकेश कुमार दीक्षित ने बताया कि पंजीयन कराने के लिए उम्र 59 वर्ष निर्धारित है। आवेदक को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर उपलब्ध कराना होगा। इस योजना का लाभ धोबी, दर्जी, माली, मोची, नाई, बुनकर, कोरी, जुलाहा, रिक्शा चालक, घरेलू कर्मकार, कूड़ा बीनने वाले, फुटपाथ व्यापारी, कुली, फेरी लगाने वाले, बाइक व साइकिल मिस्त्री, ऑटो चालक, लघु उद्योग से जुड़े श्रमिक, पशु, मत्स्य, मुर्गी और बतख पालन करने वाले भी योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें