फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kunal Sharma Murder Case: अपहरण के दो दिन बाद हो गई थी मासूम की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से आया नया मोड़

Mon, 06 May 2024 10:43 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि कुणाल की हत्या को उसके अपहरण के करीब दो दिन बाद अंजाम दिया गया था। सिर पर वार कर हत्या को अंजाम दिया गया। रविवार दोपहर कुणाल के शव का पोस्टमार्टम हुआ था। 
विज्ञापन
Kunal murder case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमबुद्धनगर के थाना बीटा-2 क्षेत्र से अपहृत बच्चे की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का समय शव बरामद होने से करीब 48 घंटे पहले होने का सामने आया है। हालांकि, जनपद पुलिस इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है।

विज्ञापन

गत एक मई को गौतमबुद्धनगर के बीटा-टू क्षेत्र में एक ढाबा संचालक के 15 वर्षीय पुत्र कुणाल को उसके ढाबे से अगवा कर लिया गया था। अपहरणकर्ता एक कार में आए थे और कुणाल को युवती की मदद से ढाबे से बाहर बुलाने के बाद घटना को अंजाम दिया गया। सीसीटीवी फुटेज से अपहरण का खुलासा होने के बावजूद गौतमबुद्धनगर पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी और आरोपियों ने बच्चे की हत्या कर दी। उस दौरान पुलिस कुणाल के खुद ही कार सवारों के साथ जाने की बात पर अड़ी रही।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि कुणाल की हत्या को उसके अपहरण के करीब दो दिन बाद अंजाम दिया गया था। सिर पर वार कर हत्या को अंजाम दिया गया। रविवार दोपहर कुणाल के शव का पोस्टमार्टम हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करीब 48 घंटे पहले मौत होना बताया गया है। यानि अनुमानित समय लगाया जाए तो उसकी हत्या तीन मई की दोपहर या उससे पहले अंजाम दी गई। हालांकि पुलिस अधिकारी इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। एसएसपी श्लोक कुमार का कहना है कि गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा ही मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें