फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह के लिए खुर्जा-मेरठ पैसेंजर रद्द

Mon, 07 Nov 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
रेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खुर्जा-मेरठ (केएम) पैसेंजर ट्रेन अब एक महीने तक ट्रैक पर नहीं दौड़ेगी। मेरठ से खुर्जा के बीच कई स्थानों पर अंडरब्रिज का निर्माण चलने से इस ट्रेन को रेलवे ने रद्द कर दिया है। इसके चलते एक माह तक दैनिक यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। वहीं, सोमवार को ट्रेन के नहीं आने से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन


खुर्जा से मेरठ जाने वाली केएम पैसेंजर रोजाना दोपहर पौने एक बजे रवाना होती है। मेरठ से आने वाली केएम दोपहर पौने दो बजे जंक्शन पहुंचती है। सात नवंबर से सात दिसंबर तक एक महीने के लिए अप और डाउन केएम रद्द होने से यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।

खासकर दैनिक यात्रियों को सफर के लिए बसों तथा अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ेगा। जानकारी न होने के कारण सोमवार को काफी संख्या में यात्री स्टेशन पहुंचे और ट्रेन रद्द होने पर मायूस होकर लौट गए। ऐसे में जहां कुछ लोगों ने अपनी यात्रा स्थगित कर दी, वहीं कई लोग गंतव्य तक पहुंचने के लिए बस आदि का सहारा लिया।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि खुर्जा से मेरठ के बीच में कई स्थानों पर अंडरब्रिज निर्माण का काम चल रहा है। ऐसे में ट्रैक बाधित होने के कारण ऊपर से एक माह के लिए ट्रेन के रद्द किए जाने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें