फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबुओं की नगरी में कहीं कबड्डी तो कहीं प्रभु चर्चा

विज्ञापन
अनूपशहर गंगा मेला में कबड्डी खेलते श्रद्वालु। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
तंबुओं की नगरी में कहीं कबड्डी तो कहीं प्रभु चर्चा
विज्ञापन

बुलंदशहर/अनूपशहर। छोटी काशी को यूं तो गंगा का शहर कहा जाता है, लेकिन गंगा स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं के तंबुओं के कारण अब तंबुओं का शहर दिखने लगा है। गंगा की रेती में युवा कहीं कबड्डी समेत अन्य खेल खेलते हुए मस्ती करते हुए नजर आए तो कहीं पर साधु-संत बैठकर प्रभु की चर्चा करते दिखे।
दिनभर श्रद्धालुओं का जत्था गंगा तट पर पहुंचता रहा, जिसके चलते व्यवस्थाएं बनाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिला प्रशासन की ओर से मेला परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ सफाई, शौचालय, चिकित्सा, पशुचिकित्सा, पेयजल आदि की व्यवस्था की गई है। साथ ही कोविड से बचाव के लिए वैक्सीनेशन की भी व्यवस्था है। बृहस्पतिवार को दिनभर गंगा की रेती में युवा श्रद्धालु मस्ती करते नजर आए। महिलाएं मंगल गीत गाते हुए चूल्हे पर खाना बनाती दिखीं। पुरुष तास खेलकर व हुक्का गुड़गुड़ाकर अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। प्रचार वाहन के माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। कहीं बैल दौड़ तो कहीं ट्रैक्टर दौड़ हो रही है। बच्चे गंगा में बाल से खेल रहे हैं। मेले में दुकानें भी सज गई हैं। मीना बाजार, कपड़े, खाने पीने की वस्तुओं के सथ घरेलू वस्तुओं की भी दुकानें सज गई हैं।
विज्ञापन

शिशु मंदिर में बनाया कंट्रोल रूम
बबस्टर गंज स्थित कांतीप्रकाश सरस्वती शिशु मंदिर में मुख्य मेला कंट्रोल रूम व मेला कोतवाली बनाया गया है। इसके साथ ही मस्तरामघाट व गंगापुल रेती में भी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। नगर पालिका परिषद कार्यालय में खोया पाया केंद्र बनाया गया है तथा सीसीटीवी कैमरों से बबस्टरगंज से अंबेडकर पार्क तक के क्षेत्र में निगरानी की जा रही है।
गुरु नानक जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा
गुरु नानक जयंती के मौके पर शुक्रवार को सिख समुदाय प्रकाशोत्सव मनाएगा। इस दौरान एतिहासिक गुरुद्वारा सातवीं पातशाही हरिराय साहब में अखंड पाठ व शबद कीर्तन किया जा रहा है। 19 नवंबर की दोपहर बाल निकेतन स्कूल से गुरू नानक जयंती शोभायात्रा निकाली जाएगी। गुरु का अटूट लंगर भी बरसेगा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी के समाधान के लिए कंट्रोल रूम और संबंधित विभाग के नंबर जारी किए गए हैं। प्रत्येक स्थिति पर सीसीटीवी कैमरे की मदद से नजर रखी जा रही है। - वीके गुप्ता, एसडीएम, अनूपशहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें