फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ होंगे 800 ई-रिक्शा आज से चलेगा अभियान

Thu, 04 May 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
ई-रिक्शा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर में बड़ी संख्या में अवैध रूप से चल रहे ई रिक्शा से जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने सख्त रूख अपना लिया है। अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शों को कबाड़ बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।

शुक्रवार से ई-रिक्शों को कबाड़ करके इनका सामान चालकों को वापस कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर एआरटीओ शुक्रवार से अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शों को कबाड़ बनाने का अभियान शुरू कर देंगे। पहले दिन 85 ई-रिक्शा काटे जाएंगे।
विज्ञापन


नगर में बड़ी संख्या में सड़क पर ई-रिक्शा उतरने के कारण दिनभर शहर के सभी मार्गों पर जाम की स्थिति रहती है। जिला प्रशासन ने अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शों के खिलाफ कार्रवाई का खाका खींच दिया है।

पहले चरण में शहर में अवैध रूप से संचालित 800 ई-रिक्शों को चिह्नित किया गया है, जिन्हें कबाड़ बना दिया जाएगा। शुक्रवार से एआरटीओ इन अवैध ई-रिक्शों को काटने का अभियान शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


पहले दिन पुलिस लाइन में जब्त 85 ई-रिक्शों को काट दिया जाएगा। ई-रिक्शा चालकों को इन्हें ध्वस्त कर इनका सामान वापस कर दिया जाएगा। जिला प्रशासन की कार्रवाई से ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप मच गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें