फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर में 15 किमी लंबा जाम, चालक रहे परेशान

Sun, 16 Oct 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
जाम
विज्ञापन

विज्ञापन
जेवर में ट्रैफिक जाम की परेशानी कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है। आए दिन लगने वाले जाम से जेवरवासी परेशान हैं। शनिवार सुबह से ही जेवर सहित सोनीपत-पानीपत मार्ग पर लगे जाम ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। विशेष रूप से शनिवार सुबह स्कूल जा रहे छात्रों के अलावा और दुकानदार सहित पूरे जेवरवासी परेशान रहे।

जाम की समस्या ने कस्बावासियों को परेशान करना शुरू कर दिया। सुबह से ही जाम जेवर चौराहे के अलावा जेवर-झाजर मार्ग और जेवर-पलवल मार्ग पर 15 किमी तक लगता चला गया। जिससे जेवर आने जाने के अलावा पलवल और नोएडा-दिल्ली जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


इसके अलावा भी जेवर व आस पास के दर्जनों स्कूलों के वाहन भी जाम में फंस गए। जिससे सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राओं को बिना स्कूल पहुंचे ही घर वापस जाना पड़ा। लोगों का आरोप है कि झाजर से लेकर झुप्पा बॉर्डर तक सड़क पूरी तरह से टूटी पड़ी है।
विज्ञापन


वाहनों की संख्या लगातार बढ़ने के बाद भी सड़कों की स्थिति न सुधरने से आए दिन जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। दोपहर बाद थाना जेवर पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया तो धीरे-धीरे वाहनों का निकलना शुरू हुआ। हालांकि, देर शाम तक पूरी तहह से जाम से पूरी तरह निजात नहीं मिल सकी थी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें