फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आरक्षण आंदोलन को धार देने की तैयारी तेज

Tue, 31 May 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
जाट आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने सोमवार को आवास विकास कालोनी में बैठक कर जाट आरक्षण आंदोलन को धार देने की तैयारियों पर मंथन किया। इस दौरान जिले में आठ से 25 जून तक जगह-जगह धरना देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन



बैठक की अध्यक्षता समिति के पूर्व अध्यक्ष मीर सिंह चौधरी ने और संचालन पूर्व प्रधान उपेंद्र मलिक ने किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष चौधरी जगतवीर सिरोही ने कहा कि जाट आरक्षण की मांग को लेकर जिले में जगह-जगह मीटिंग कर लोगों को जागृत किया जाएगा।

इसके साथ ही आठ से 25 जून तक धरने होंगे। धरना आठ जून को सदर तहसील बुलंदशहर, 12 जून को खुर्जा ब्लॉक के गांव समसपुर, 17 जून को तहसील स्याना, 21 जून को तहसील सिकंदराबाद और 25 जून को शिकारपुर तहसील में धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन


सभी धरने राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक के निर्देश पर संपन्न होंगे।  मीर सिंह चौधरी ने कहा कि जाट समाज आर्थिक और शैक्षिक रूप से काफी पिछड़ गया है, इसलिए आरक्षण जरूरी है। बैठक में चौधरी ओमप्रकाश तेवतिया, नरेंद्र सिंह लाड़पुर, मौकम सिंह राठी, श्यौराज सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, कपिल सिरोही, अजय सिरोही रैना मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें