फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण को लेकर जाट समाज ने घेरी तहसील

Thu, 09 Jun 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
जाट आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले जिले के जाट समाज के लोगों ने बुधवार को आरक्षण की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। आरक्षण को लेकर जाटों ने तहसील सदर का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की। आरक्षण समिति के पदाधिकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय मांगपत्र तहसीलदार के माध्यम से भेजा।
विज्ञापन



समिति के बैनर तले एकजुट हुए जाट चौ. तेज सिंह की अध्यक्षता में धरने पर बैठे। प्रदेश उपाध्यक्ष जगतवीर सिंह सिरोही ने धरने पर बैठे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जाट आरक्षण का वाजिब संघर्ष अब रुकने वाला नहीं है। आरक्षण के लिए हम केंद्र सरकार को मजबूर कर देंगे।

हरियाणा सरकार जाट समाज की आवाज को झूठे मुकदमें दर्ज कराकर दबाना चाहती है। मगर मुखर हो चुकी इस आवाज को कोई दबा नहीं सकता। जाट समाज के लोगों ने एक स्वर में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यशपाल मलिक सहित 30 लोगों पर देशद्रोह के दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की। समिति की 10 मांगों को केंद्र सरकार जल्द पूरा करें। धरना-प्रदर्शन जिले की अन्य तहसीलों पर भी किए जाएंगे।
विज्ञापन



संगठन के जिलाध्यक्ष विनेश चरौरा ने जाटों से तहसील स्तर पर होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान अजय प्रधान, उपेंद्र मलिक, अशोक चौधरी, वीरेंद्र मलिक, प्रधान प्रहलाद सिंह, अन्नु चौधरी, लाला प्रधान, धर्मेंद्र सिंह, जीतू प्रधान, मुनेश प्रधान, मा. मीर सिंह, भरत सिंह प्रधान, मोहित चौधरी,  राजकुमार सिंह, रोहताश,  यशवीर सिंह, अजय सिरोही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें