फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर-ककोड़ मार्ग पर ट्रक खराब, लगा जाम

Sun, 07 Feb 2016 10:13 PM IST
अमर उजाला, चोला
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर-ककोड़ मार्ग पर रविवार दोपहर बीच सड़क पर एक ट्रक खराब हो गया। चोला स्टेशन के समीप ट्रक खराब होने से वाहनों की लाइनें लग गईं। जिससे एक घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को दूसरे मार्ग से निकालकर जाम खुलवाया। जाम में फंसने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

रविवार को ककोड़ से बुलंदशहर की ओर एक ट्रक आ रहा था। जैसे ही ट्रक चोला स्टेशन के समीप पहुंचा तो खराब हो गया। ट्रक के बीच सड़क में खराब होने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया, जिसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

जाम की सूचना मिलते ही चोला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा वाहनों को फतेहपुर तथा सिकंदरपुर मार्ग से निकालना शुरू किया। उधर ट्रक चालक ने मिस्त्री बुलाकर ट्रक ठीक करवाया। इस कार्य में लगभग एक घंटा लग गया।
विज्ञापन


ट्रक ठीक होने के बाद ही जाम खुल सका। चोला चौकी प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि जाम को खुलवाने के लिए वाहनों को फतेहपुर और सिकंदरपुर मार्ग से निकाला गया। पुलिस को जाम खुलवाने में करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें