फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान हत्याकांड : मुख्य आरोपी समीर गिरफ्तार, लाइसेंसी राइफल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
इरफान हत्याकांड : मुख्य आरोपी समीर गिरफ्तार, लाइसेंसी राइफल बरामद
विज्ञापन

औरंगाबाद। अगौता थाना क्षेत्र के गांव शरीफपुर भैंसरोली में अगौता की पूर्व ब्लॉक प्रमुख के सौतेले बेटे इरफान की गोली मारकर हत्या के मुख्य आरोपी समीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी आरिफ और शाहिद को पुलिस बुधवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मुख्य आरोपी के पास से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त आलाकत्ल उसके दादा की लाइसेंसी राइफल भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

अगौता थाना क्षेत्र के गांव शरीफपुर भैंसरोली निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख शोभारानी के पति मुस्तकीम ने बुधवार शाम को थाने पर तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके पुत्र इरफान की गांव में ही पूर्व में सैलून की दुकान थी। गांव निवासी दबंग प्रवृत्ति के आरोपी समीर, आरिफ, शाहिद और साकिब भी उसकी दुकान पर बाल कटवाते थे और रुपये नहीं देते थे। आरोपियों पर उसके काफी रुपये उधार भी थे। आरोपियों की दबंगई के चलते ही बीते दिनों इरफान ने अपनी दुकान बंद कर दी थी। बुधवार दोपहर को इरफान अपनी बाइक से जब कहीं जा रहा था तो आरोपियों ने उसे रास्ते में रोक लिया और अभद्रता शुरू कर दी। पीड़ित ने उनसे अपने रुपयों की मांग की तो आरोपी आग बबूला हो गया। इस दौरान समीर ने अपने घर में जाकर दादा की लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर दी। समीर अपनी जान बचाकर भाग गया। इसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर समीर को गोली मार दी और उसके भाई इमरान को भी गोली मारकर हत्या की कोशिश की। समीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इमरान घायल हो गया था। पुलिस ने चाराें नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बुधवार देर रात को आरोपी आरिफ व शाहिद को दबोच लिया था। जबकि, साकिब और मुख्य आरोपी समीर की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें