फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारियों को न्यौता दे रहा कूड़ा

Fri, 26 May 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
बीमारियों को न्यौता दे रहा कूड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर के वार्ड नंबर 11 में सड़कों के किनारे फैला कूड़ा और गंदगी बीमारियों को दावत दे रहा है। वहीं कई गलियों की सड़कें खराब हैं। जहां लोगों का चलना मुश्किल हो गया है।

वार्ड नंबर 11 में अहीरपाड़ा मोहल्ला आता हैं। मोहल्ले की सड़कों पर जगह-जगह फैला कूड़ा बीमारी को दावत दे रहा है। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि कई-कई दिनों बाद सफाई कर्मी के दर्शन होते है। जिसके कारण कॉलोनी में कूड़ा पड़ा रहता है। वहीं साफ-सफाई न होने से नालियाें के पास से गुजरना मुश्किल है।
विज्ञापन


गंदा पानी सड़कों पर आ जाता है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। टाइल्स न लगने से कुछ गलियां खराब हालत में हैं। कॉलोनी के लोग स्ट्रीट लाइट, पानी आदि बुनियादी समस्याओं को लेकर तरस गए है।
विज्ञापन


वार्ड में विभिन्न समस्याओं को लेकर लोग कई बार सभासद से लेकर ईआे तक को शिकायत करने पहुंचे, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। लोगों की चेतावनी है कि इस बार नगर निकाय चुनाव में पालिका ईओ और सभासद को आईना दिखाया जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें