फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दरोगा पर 15 हजार की रिश्वत लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। कहासुनी के मामले में पीड़ित ने एक दरोगा पर 15 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने विधायक से शिकायत करते हुए आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव महेपा जागीर निवासी राजेश-महेश भाटी ने बताया कि उनकी चचेरे भाई अमित के साथ कहासुनी हो गई थी। एक दरोगा ने उनके खिलाफ धारा 151 के अन्तर्गत कार्रवाई की थी। बताया कि दरोगा ने राजेश भाटी के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की और डरा-धमाकर उनसे 15 हजार रुपये ले लिए। किसी को बताने पर हालत बुरी करने, झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मामले जानकारी में आया है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें