फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जेसीबी चालक से बहस के बाद सिरफिरे ने अपनी बाइक में लगाई आग

विज्ञापन
एंबुलेंस में बैठे झुलसे हुए लोगों का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
ककोड़। सड़क निर्माण के दौरान खेत से मिट्टी उठाने को लेकर जेसीबी चालक के साथ हुए विवाद के बाद सिरफिरे युवक ने अपनी ही बाइक में आग लगा दी। गांव कुटवाया से दस्तूरा को जाने वाले मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान बराबर के खेतों से जेसीबी द्वारा मिट्टी उठाकर सड़क पर डाली जा रही है। इसी दौरान कुटवाया निवासी एक युवक खेत से मिट्टी उठाने का विरोध किया। जिसको लेकर उसकी जेसीबी चालक के साथ बहस हो गई। युवक ने चालक को अपनी बाइक और जेसीबी में आग लगाने की धमकी दी। जिसके बाद युवक ने अपनी बाइक को आग लगा दी। बताया गया कि जेसीबी में आग लगाने के लिए भी युवक दौड़ा लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें