फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: भोजपुर में चकरोड के विवाद में बड़े भाई पर तमंचे से फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के तलहैटा गांव में चकरोड के विवाद में आरोपी ने बड़े भाई मुकेश कुमार त्यागी पर तमंचे से फायरिंग कर दी। मुकेश कुमार ने जमीन पर नीचे बैठकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्जकर आरोपी भाई को तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

तलहैटा के रहने वाले मुकेश कुमार त्यागी दिल्ली पुलिस में उपनिरीक्षक हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती आईबी में है। उनके छोटे भाई दिनेश त्यागी के साथ चकरोड को लेकर विवाद चल रहा है। इस बात को लेकर वह रंजिश रखता है। मुकेश कुमार त्यागी बृहस्पतिवार को गांव में आम के बगीचे में बैठे थे। आरोप है कि तभी छोटा भाई दिनेश वहां पहुंचा और चकरोड देने का दबाव बनाया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। गुस्साए दिनेश ने मुकेश पर तमंचे से फायरिंग कर दी। मुकेश ने जमीन पर बैठकर जान बचाई। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार दिनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी दिनेश को तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। दिनेश के पास तमंचा कहां से आया इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें