फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: छेड़छाड़ और मुकदमा वापस लेने के दबाव में 8 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। गोविंदपुरी क्षेत्र की एक कॉलोनी में फॉरेंसिक साइंस की छात्रा से छेड़छाड़ और मुकदमे में फैसला न करने के दबाव बनाने के मामले में कोर्ट के आदेश पर मोदीनगर पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी उन्हें पलायन के लिए मजबूर कर रहे हैं।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी एक महिला ने बताया कि उनकी बेटी एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान से फॉरेंसिक साइंस की पढ़ाई कर रही है। छुट्टियों में घर आने पर छात्रा बेसहारा पशुओं और कुत्तों की सेवा करती है। इसी बात को लेकर कुछ लोग रंजिश रखते हैं।
आरोप है कि वर्ष 2024 में आरोपियों ने रंजिश के चलते महिला का सिर फोड़कर उसे घायल कर दिया था। इस संबंध में मुकदमा अदालत में विचाराधीन है।
महिला का आरोप है कि सभासदपति और उसके साथी उन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। दो माह पहले आरोपी घर में घुस आए और मुकदमा वापस लेने को कहा। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी और पलायन के लिए मजबूर किया।
विज्ञापन

इसके अलावा आरोपियों ने छात्रा का रास्ता रोककर उसके साथ छेड़छाड़ भी की। पीड़िता का कहना है कि स्थानीय पुलिस ने राजनीतिक प्रभाव के चलते पहले रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया।
कोर्ट के आदेश पर मोदीनगर पुलिस ने आदेश मलिक, शिवम, बबीता मलिक, हिमानी, जोगेश सक्सेना, प्रणव सक्सेना, गौरव नेहरा उर्फ गोल्डी और जुलिता नेहरा के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें