फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कार से साढ़े तीन लाख की अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीनगर। थाना पुलिस ने 480 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। बाजार में शराब की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये आकी जा रही है। आरोपी के पास से अवैध असलहा भी बरामद किया है। आरोपी कार से शराब की तस्करी कर रहा था।
विज्ञापन

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात को एसओजी व थाना बीबी नगर पुलिस की टीम निसुरखा नहर पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि एक तस्कर ऑल्टो कार में अवैध शराब की बोतलें लादकर तस्करी कर रहा है। चेकिंग के दौरान टीम ने ने नहर पुल की ओर से आ रही एक ऑल्टो कार को रुकने का इशारा किया। लेकिन, आरोपी कार लेकर भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि, टीम ने कुछ दूरी पर ही आरोपी कार चालक को पकड़ लिया। इस दौरान कार की तलाशी में 480 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। जिसकी बाजार में कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये आंकी जा रही है। पकड़े गए आरोपी की शिनाख्त सागर निवासी गांव मंडौना जाफराबाद, थाना बीबी नगर के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह होली पर्व पर हरियाणा से शराब खरीदकर ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें