फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर किनारे प्लॉट में चल रही थी तमंचा बनाने की फैक्टरी, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर किनारे प्लॉट में चल रही थी तमंचा बनाने की फैक्टरी, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र में नहर किनारे एक प्लॉट में तमंचा बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। सूचना पर बृहस्पतिवार रात देहात पुलिस ने छापा मारकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने कुछ बने व कुछ अधबने तमंचे बरामद किए हैं। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को देहात कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान जानकारी मिली कि अकबरपुर के जंगल में नहर किनारे एक चहारदीवार हुए प्लॉट में एक व्यक्ति तमंचे बना रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर ली। पकड़े गए आरोपी की शिनाख्त स्वालेद्दीन उर्फ सुहालेद्दीन के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से 315 बोर के पांच तमंचे, चार अधबने तमंचे, 312 बोर के छह तमंचे, कारतूस और तमंचा बनाने के उपकरण आदि बरामद किए हैं। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी तमंचा बनाने के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन

जिनको बेचे तमंचे, उनकी भी होगी शिनाख्त
पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद गहनता से पूछताछ की। सामने आया कि वह बीते काफी समय से तमंचा बनाने का काम कर रहा है। इन तमंचों को वह चार से दस हजार रुपये में बेचता था। पुलिस अब उन लोगों की तलाश में जुट गई है, जिन्होंने आरोपी से तमंचे खरीदे थे। साथ ही आरोपी के अन्य साथियों की भी तलाश की जा र ही है, जो कि उसे तमंचा बनाने में मदद करते थे।
शुरू हुआ आपरेशन पाताल
बीते काफी समय से जनपद में पुलिस बदमाशों के साथ मुठभेड़ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज देती थी। सभी मामलों में पुलिस ने बदमाशों के पास से अवैध असलहे बरामद किए। यह असलहे आरोपियों के पास कहां से आते थे, इसकी जानकारी करना तो दूर पुलिस एक गुडवर्क के बाद इस जांच को ठंडे बस्ते में ही डाल देती थी। अब एसएसपी ने अवैध असलहों के सौदागरों के खिलाफ आपरेशन पाताल शुरू किया है। जिसके तहत सभी थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्रों में अवैध तमंचा बनाने की फैक्टरी व असलहे सप्लाई करने वालों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

जनपद में अवैध असलहा बनाने वालों व बेचने वालों के खिलाफ अभियान आपरेशन पाताल चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत देहात कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचा बनाने वाली फैक्टरी का राजफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें