फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई प्रत्याशी न भाए तो नोटा का बटन दबाएं

Fri, 10 Feb 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
चुनाव
विज्ञापन
लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएं। यदि आपको अपने विधानसभा में कोई प्रत्याशी पसंद न हो तो नोटा का बटन दबाकर सहभागिता निभानी चाहिए।  विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए जिले की सभी सातों सीटों पर शनिवार को मतदान किया जाएगा। चुनाव आयोग की तरफ से मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


अब आपकी जिम्मेदारी है कि आप मतदान कर सही प्रत्याशी का चुनाव करें। यदि आपको अपने क्षेत्र का कोई प्रत्याशी पसंद न हो तो कोई बात नहीं, आप तब भी मतदान करें। कोई प्रत्याशी पसंद नहीं होने पर आप लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी सहभागिता निभाते हुए नोटा का बटन दबाएं।

उत्तर प्रदेश मे पहला विधानसभा चुनाव होगा, जिसमें नोटा का विकल्प रखा गया है। नोटा का बटन ईवीएम में सबसे नीचे होगा। जिला निर्वाचन अधिकार आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि यदि किसी मतदाता को कोई प्रत्याशी पसंद न हो तो वह नोटा का बटन दबा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें