आज लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेने के लिए आपके पास वोटर आईडी नहीं है तो भी घबराने की जरूरत नही है। आप पेन कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक आदि दिखाकर भी वोट डाल सकेंगे। बता दें कि जिले में आज मतदान होगा। आप वोटर कार्ड के अलावा मतदान के लिए 11 डाक्यूमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
जैसे पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी, अर्ध-सरकारी और गैर-सरकारी संस्था द्वारा जारी पहचान पत्र, बैंक और डाकघर द्वारा जारी फोटो युक्त पासबुक, आयकर पहचान पत्र, आधार कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर, मनेरगा जॉबकार्ड, स्वाथ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, निर्वाचन आयोग द्वारा जारी फोटो युक्त मतदाता पर्ची से भी वोट डाल सकेंगे।
प्रशासन ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए दस्तावेजों का दायरा बढ़ाया है। जिला निर्वाचन अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि 11 फरवरी को वोटर 11 दस्तावेजों में से कोई एक आईडी दिखाकर वोट डाल सकेंगे। वोटर कार्ड के अभाव में कोई मतदाता वोट के अधिकार से महरूम न रहे इसलिए इन दस्तावेजों को मान्य किया गया है।
बूथ के बाहर मिलेगी मतदाता पर्ची
हर एक बूथ के बाहर मतदाताआ को मतदाता पर्ची दी जाएगी। बूथ के 100 मीटर के दायरे में बीएलओ का बस्ता होगा। बीएलओ मतदाताओं को मत पर्ची वितरति करेंगे। बीएलओ द्वारा जारी पर्ची ही मान्य होगी।