फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: भरभराकर गिरा मकान का छज्जा, रास्ते से गुजर रही बालिका घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नगर के मोहल्ला पक्का बाग में शनिवार की दोपहर एक मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। इस दौरान रास्ते से गुजर रही किशोरी के ऊपर मलबा गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला पक्का बाग निवासी टेकचंद ने बताया कि उनकी 10 वर्षीय पुत्री ईशा शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले संजय के मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। छज्जे का मलबा उनकी पुत्री के ऊपर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
उपचार के लिए नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया कि उन्होंने बेटी को नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। ईशा के पैर की हड्डी टूट गई है तथा सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का कहना कि जिस मकान का छज्जा गिरा है। वह जर्जर हालत में था। जिस वजह से हादसा हुआ। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें