गुलावठी। पांच महीने की बेटी को छोड़कर मां प्रेमी के संग चली गई। पति ने घर से एक लाख की नकदी, आभूषण भी साथ ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने प्रेमी समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अलीगढ़ निवासी युवक ने बताया कि दो साल पहने उनकी शादी गुलावठी क्षेत्र के गांव निवासी युवती से हुई थी। आरोप लगाया कि पत्नी खुर्जा निवासी समीर नाम के युवक से बात करती थी। जानकारी होने पर उसने युवक के परिजनों से शिकायत की थी। उन्होंने पत्नी को भी समझाने का प्रयास किया। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
उसने बताया कि पत्नी के साथ वह ससुराल आए थे। देर रात पत्नी पांच महीने की बेटी को छोड़कर लाखों रुपये के आभूषण और एक लाख रुपये की नकदी लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपी प्रेमी समीर, नजीर निवासी मोहल्ला खीरखानी, खुर्जा व इरफान, निशा निवासी गांव हुसैनपुर गुलावठी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस जांच कर ही है।