फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल बदलने में थम गईं शीला की सांसें

Sun, 03 Apr 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
का्रइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुलावठी-सिकंदराबाद मार्ग पर 24 मार्च को होली के दिन हुए हादसे में घायल शीला (40) की रविवार को मौत हो गई। घायल शीला का परिवार इलाज का खर्चा नहीं उठा सका जिससे शीला के बच्चे अनाथ हो गए।
विज्ञापन


शीला के पति मांगेराम की इसी हादसे में पहले ही मौत हो चुकी है। प्रशासनिक अफसरों और कुछ बड़े नेताओं के लाख दावों के बावजूद पैसे के आभाव में छह बच्चों के माता-पिता का साया उनके सिर से उठ गया।  


बता दें कि 24 मार्च को गुलावठी-सिकंदराबाद मार्ग पर ग्राम पीरबियवानी के निकट ट्रक व मैजिक की भिड़ंत में मैजिक सवार नौ लोगों की मौत हो गई थी तथा 15 लोग घायल हो गए थे। ये लोग पचौता के होली मेले में भाग लेकर लौट रहे थे।
विज्ञापन


घायलों में शीला भी शामिल थी। मृतकों में सात कुरली के निवासी थे तथा सभी घायल भी कुरली के निवासी थी। रविवार को शीला का शव जैसे ही गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। उसके छह बच्चे तथा परिजन बिलख-बिलख कर रो पड़े। शीला का मेरठ के मंगलम अस्पताल में इलाज चल रहा था।

शीला के भाई मुकेश कुमार ने बताया कि वह निजी अस्पताल का खर्चा नहीं बर्दाश्त कर सके। कर्जा लेकर वह अस्पताल में रुपया जमा रहे थे, इलाज के दौरान एक भैंस भी बिक चुकी थी। सस्ते इलाज के लिए शीला को मेरठ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के लिए मंगलम से ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। शीला के छह बच्चों भूपेंद्र (20), कृष्ण (17), प्रियंका (18), दीपक (13), स्वाति (11), प्राची (8) का रो रोकर बुरा हाल था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें