फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर जांच करेंगे डॉक्टर साहब

Mon, 30 May 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
गर्भवती - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
अब गर्भवती महिलाआें को घर बैठे स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिए महिलाओं को प्रशासन की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर डायल कर नाम और पता नोट करवाना पड़ेगा। इसके बाद संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला का रिकार्ड सॉफ्टवेयर पर फीड कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


नाम पता फीडिंग के बाद गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच डिलीवरी तक घर पर किया जाएगा।इस संबंध में डीएम शुभ्रा सक्सेना की आईटी कंपनी से बात चल रही है। कमोबेश बात भी पक्की हो चुकी है। जल्द ही आईटी कंपनी से सॉफ्टवेयर तैयार करवाया जाएगा।

इसी सॉफ्टवेयर पर गर्भवती महिलाओं को विवरण दर्ज होगा। इसके लिए गर्भवती महिला को हेल्पलाइन नंबर डायल करना होगा। महिला खुद का नाम और घर का पता बताएगी। संबंधित गांव की आशा को स्वास्थ्य विभाग सूचना देगा। सॉफ्टवेयर द्वारा ही आशा एएनएम को गर्भवती महिला की जांच और टीकाकरण के लिए समय समय पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन



गर्भवती महिलाओं का रिकार्ड ऑनलाइन हाने से लखनऊ तक कोई भी अफसर कभी भी स्टेटस चेक कर सकता है। ऐसे में आशा, एएनएम और संबंधित डॉक्टरों को महिला का स्टेट्स अपडेट रखना मजबूरी होगा।


गर्भवती महिलाओं को नाश्ते और भोजन में क्या क्या दिया जाए। अब ये सब सॉफ्टवेयर तय करेगा। इससे सीजेरियन डिलीवरी का ग्राफ घटाने में स्वास्थ्य विभाग को मदद मिलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें