पीडब्ल्यूडी 54 करोड़ रुपये खर्च कर नई सड़कों का निर्माण करवाएगा, जबकि 68 करोड़ रुपये पुरानी सड़कों के पुर्ननिर्माण पर खर्च किए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी ने सड़कों के निर्माण और पुनर्निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।
खस्ताहाल सड़कों की हालत सुधारने के लिए पीडब्ल्यूडी ने कमर कस ली है। पीडब्ल्यूडी ने जर्जर सड़कों के कायाकल्प और नई सड़कों के निर्माण की रूपरेखा तैयार कर ली है। बुलंदशहर, खुर्जा, सिकंदराबाद, अनूपशहर, शिकारपुर, डिबाई, स्याना, बीबीनगर, अगौता, ऊचागांव, दानपुर, अरनिया, पहासू और गुलावठी में नई सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
खासतौर पर देहात क्षेत्र में जर्जर सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण के कार्य कराए जाएगे। सड़क का निर्माण और पुरानी सड़कों का पुनर्निर्माण होने से जनपद की 34 लाख आबादी को सीधेतौर पर फायदा पहुंचेगा। सड़कों के निर्माण पर 54 करोड़ और पुनर्निर्माण पर 68 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
पीडब्ल्यूडी ने शासन को प्र्रस्ताव भेज दिए हैं। हालांकि प्रस्ताव पर शासन की हरी झंडी मिलना बाकी है। शासन की ओर से अनुमति मिलने के बाद काम शुरू कराया जाएगा। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी अनिल गुप्ता का कहना है कि शासन को सड़क निर्माण पुनर्निर्माण के संबंध में प्रस्ताव भेज दिए हैं।