फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मुनी में सर्वाधिक तो स्याना में मिले सबसे कम डेंगू मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीबुलंदशहर। जिले में डेंगू का प्रकोप बना हुआ है। अब तक 475 लोग डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं। साथ ही छह लोगों की मौत हो चुकी है। डेंगू के सबसे अधिक मरीज मुनी में और सबसे कम स्याना क्षेत्र में मिले हैं।
विज्ञापन




जिले में पिछले चार माह पूर्व डेंगू मरीजों के मिलने का सिलसिला शुरू हुआ। शुरुआत में एनएस-1 किट से पॉजिटिव आने वाले मरीजों का सैंपल लेकर मेरठ, लखनऊ आदि जगह जांच के लिए भेजा जाता था। तीन माह पूर्व जिले में ही डेंगू जांच की सुविधा शुरू हो गई। डेंगू जांच की सुविधा जिले में ही होने पर डेंगू पॉजिटिव के मामले बढ़ने शुरू हो गए। एनएस-1 किट से पॉजिटिव आने पर संबंधित का एलाइजा जांच के लिए सैंपल लेकर 2 से 3 दिन में 90 से 95 लोगों की जांच की जा रही है।

ब्लॉकवार में डेंगू के आंकड़े



ब्लॉक का नाम - डेंगू मरीजों की संख्या

मुनी - 53



दानपुर - 52

तौली - 48

कसेरकलां - 35



धरपा - 34

मालागढ़ - 31



शिकारपुर - 29

वैर - 29

ऊंचागांव - 29



पहासू - 26

अगौता - 25



लखावटी - 24

गुलावठी - 18



बीबीनगर - 15

जहांगीराबाद - 14



स्याना - 13

जिले में एनएस-1 किट से पॉजिटिव आने वाले मरीजों की एलाइजा जांच कराने पर डेंगू मरीज मिल रहे हैं। अब तक 475 डेंगू के मरीज मिले हैं। जो 16 ब्लॉक के 98 गांव के निवासी हैं। वर्तमान में पांच मरीजों का उपचार चल रहा है। शेष स्वस्थ हो चुके हैं। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें