फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के दौड़ रहे 80 हजार वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के दौड़ रहे 80 हजार वाहन
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिलेभर में अब भी बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के 80 हजार से अधिक वाहन दौड़ रहे हैं। ऐसे वाहनों में अभी तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लग सकी है। इसके पीछे विभाग की लापरवाही व जन जागरूकता के अभाव की भी बात सामने आ रही है। जबकि, शासन के निर्देश पर जिले में एचएसआरपी लगवाने की अवधि समाप्त हो चुकी है। वहीं, एचएसआरपी न लगे वाहनों के पुलिस, यातायात और परिवहन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई भी नहीं की जा रही। वहीं, सरकारी वाहन भी बिना एचएसआरपी के दौड़ रहे हैं।
तीन साल पूर्व वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के निर्देश जारी किए गए। इसके बाद दो साल तक कोविड काल होने के कारण परिवहन विभाग द्वारा वाहन स्वामियों को छूट दे दी गई। लेकिन बाद में हालात सामान्य होने पर एचएसआरपी लगाने के लिए समय दे दिया गया। इसके बावजूद वाहन स्वामी एचएसआरपी नहीं लगवा पा रहे हैं। इनमें कॉमर्शियल वाहनों के साथ-साथ दोपहिया और निजी वाहन भी शामिल है। वहीं, 60 फीसदी से अधिक सरकारी वाहनों पर भी एचएसआरपी प्लेट नहीं लगी है। इनमें पुलिस विभाग के भी वाहन शामिल है। जो सुबह-शाम सड़कों पर खुलेआम दौड़ लगाते रहते हैं।
विज्ञापन

ऐसी लगेगी नंबर प्लेट
वाहनों पर एचएसआरपी लगवाने के लिए विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा। इसमें वाहन स्वामी को पूरा नाम और पता भरना होगा। इसके बाद दो पहिया, चार पहिया या अन्य वाहन की श्रेणी को चुनें फिर वाहन कंपनी के डीलर को चुनें। चेसिस नंबर और पंजीयन नंबर फीड करें। आरसी और आईडी अपलोड करने पर ओटीपी मिलेगी। टाइम स्लॉट चुनें व ऑनलाइन भुगतान करें। इसके बाद नंबर प्लेट लगाने का समय मिलने का मेसेज प्राप्त होने पर उसी दिन निर्धारित स्थान पर जागर नंबर प्लेट लगवा सकेंगे।
कार्रवाई में होगी आसानी
जिले में कई ऐसे वाहन हैं जिनमें नंबर प्लेटों से नंबर ही गायब है। ऐसे में जब उनका चालान फोटो खींचकर किया जाता है तो पूरे नंबर न होने से सही जानकारी नहीं मिल पाती है। ऐसे वाहन चालक कभी-कभी कार्रवाई से बच जाते हैं। अब अगर यह नंबर प्लेट लग जाएगी तो ऐसे वाहनों के खिलाफ यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई हो सकेगी।
अब तक दो लाख 24 हजार वाहनों पर ही लग सकी एचएसआरपी
शासन ने अप्रैल 2019 से पूर्व के वाहनों पर एचएसआरपी लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद नए वाहनों पर कंपनी के माध्यम से ही एचएसआरपी लगाने का प्रावधान है। विभागीय अफसरों के अनुसार मई माह तक 87 हजार 122 पुराने वाहनों पर एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाई जा चुकी है, जबकि एक लाख 37 हजार 737 नए वाहनों पर एचएसआरपी लग चुकी है। जिले में करीब 80 हजार से अधिक पुराने वाहनों पर अभी एचएसआरपी नहीं लग सकी है।
विज्ञापन

बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। साथ ही समय-समय पर वाहन स्वामियों को एचएसआरपी लगवाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। जिन वाहनों पर अभी एचएसआरपी नहीं लगी है वे लगवा लें। अन्यथा पकड़े जाने पर जुर्माना देना होगा। - मोहम्मद कय्यूम, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें