फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपिश ने किया बेहाल, पारा 42 पार

Fri, 26 May 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
तपिश ने किया बेहाल, पारा 42 पार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
लगातार बढ़ रहा तापमान लोगों को बेहाल किए हुए है। आमजन के साथ बेजबान भी बेहाल दिखाए दे रहे हैं। वहीं, मौसम वैज्ञानिक अभी तपिश से राहत के बहुत कम आसार जता रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कई-कई दिन तक बादल भी छाए रहे और आंधी भी आई। बूंदाबांदी और ठंडी हवा चलने से कुछ राहत भी मिली। मगर, लगातार बढ़ रही तपिश लोगों को बेहाल किए हुए है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह से ही तपिश ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। शाम होने के बाद भी राहत नहीं मिल पाई। अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 45 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि अभी तापमान लगातार बढ़ता रहेगा। इससे राहत तभी मिलेगी जब बारिश होगी। बारिश के चांस बहुत कम बन रहे हैं। मगर, बार-बार बदल रहे मौसम को देखते हुए कुछ स्पष्ट भी नहीं किया जा सकता।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें