फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे कूड़ा नहीं हरियाली दिखेगी

Fri, 26 May 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
सड़क किनारे कूड़ा नहीं हरियाली दिखेगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शासन की योजना अगर सिरे चढ़ी तो जल्द ही बुलंदशहर और खुर्जा की सूरत बदली-बदली नजर आएगी। बुलंदशहर और खुर्जा को ग्रीन एरिया लुक में विकसित किया जाएगा। ग्रीन एरिया के तहत बुलंदशहर और खुर्जा के एंट्री प्वाइंट सुंदर बनाए जाएंगे।

एंट्री गेटों से लेकर पूरे शहर में पेड़-पौधे लगेंगे। सड़क के किनारों पर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। सड़क के किनारे न तो कूड़ा मिलेगा और न ही अतिक्रमण होगा। इसके लिए बीडीए, नगर पालिका और वन विभाग के अफसर संयुक्त रूप से मिलकर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलंदशहर और खुर्जा शहर को ग्रीन एरिया के रूप में विकसित करने के लिए बकायदा रोडमैप भी तैयार कर लिया गया है।

स्वयंसेवी संस्थाओं का भी रहेगा सहयोग
बुलंदशहर और खुर्जा को ग्रीन एरिया के रूप में विकसित करने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संस्थाओं की भी मदद ली जाएगी। खुर्जा में पॉटरी एसोसिएशन और जनसहभागिता के तहत विभिन्न प्रकार के फूल वाले पौधों को विकसित किया जाएगा। इसके अलावा बुलंदशहर में भी स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संस्थाओं की मदद से पेड़-पौधे रोपित किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें