फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सड़क हादसे में ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की मौत

विज्ञापन
छतारी क्षेत्र के गांव बुढासी के पास हुए सड़क हादसे में मौत के बाद मृतक हेड कांस्टेबल अवनीश का फ
विज्ञापन
छतारी। थाना क्षेत्र में बुढासी गांव के पास मंगलवार रात को सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल अवनीश की मौत हो गई। हेड कांस्टेबल ऑटो में बैठकर अलीगढ़ की ओर से डिबाई थाना क्षेत्र में आ रहे थे। इसी दौरान ऑटो और सामने से आ रही ईको की टक्कर हो गई। इसमें चार अन्य लोग भी घायल हो गए।
विज्ञापन


थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गाजियाबाद के विजयनगर कॉलोनी निवासी अवनीश कुमार (40) डिबाई थाना क्षेत्र में डायल 112 पर तैनात थे। मंगलवार शाम को ड्यूटी से पहले वह किसी कारण से अलीगढ़ गए थे। वहां से ऑटो में बैठकर वापस डिबाई लौट रहे था। तभी छतारी थाना क्षेत्र के बुढासी गांव के पास सामने से आ रही ईको कार और ऑटो की टक्कर हो गई।

हादसे में ऑटो चालक सत्यपाल निवासी दानपुर, हेड कांस्टेबल अवनीश कुमार, यात्री रोहित निवासी दानपुर, आभास निवासी शिकारपुर, अजय निवासी जलाली जनपद अलीगढ़ घायल हो गए। वहीं ईको कार चालक अरमान पुत्र बाबूखान निवासी आजादनगर जलालपुर जनपद अलीगढ़ भी घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस घायलों को अलीगढ़ मेडिकल लेकर पहुंची। जहां पर अवनीश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


आभास और अजय को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सत्यपाल और रोहित का अभी मेडिकल में उपचार चल रहा है। वहीं अवनीश की मौत के बाद पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मामले में अभी पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई।

छतारी क्षेत्र के गांव बुढासी के पास हुए सड़क हादसे में मौत के बाद मृतक हेड कांस्टेबल अवनीश का फ

छतारी क्षेत्र के गांव बुढासी के पास हुए सड़क हादसे में मौत के बाद मृतक हेड कांस्टेबल अवनीश का फ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें