फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल

विज्ञापन
वायरल वीडियो में हर्ष फायरिंग करता युवक। - फोटो : SIKANDRABAD
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल
विज्ञापन

सिकंदराबाद। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग करते हुए दिख रहा है। दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो सिकंदराबाद क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच के आधार पर कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग पर अंकुश लगाने के कोर्ट के सख्त आदेश के बाद भी पुलिस प्रशासन समारोह के दौरान होने वाली हर्ष फायरिंग पर पूर्ण रूप से अंकुश नहीं लगा पा रहा है। सख्ती के बावजूद भी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की मामले में प्रकाश में आते रहते है। जबकि हर्ष फायरिंग के दौरान कई बार हादसे भी हो चुके हैं। शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हुआ। वायरल वीडियो में कार्यक्रम के दौरान कुछ युवक कुर्सियों पर बैठे हैं। वही कुछ युवक खड़े हुए है। एक युवक रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग करते हुए दिख रहा है। इस दौरान वह रिवॉल्वर से एक एक बाद एक कई राउंड फायर करता दिख रहा है। वायरल वीडियो करीब 13 सेकेंड का है। दावा किया जा रहा है कि हर्ष फायरिंग करने वाला युवक सिकंदराबाद क्षेत्र का है। कोतवाल दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। यदि घटना सिकंदराबाद क्षेत्र की है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें