फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली पर किसानों का हंगामा

Fri, 17 Feb 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
क्षेत्र स्थित क्रय केंद्र पर घटतौली से नाराज किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली पकड़ ली। ग्राम प्रधान की सूचना पर जिला गन्ना अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिला गन्ना अधिकारी ने क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसान शांत हुए।

चोला क्षेत्र के गांव गंगेरूआ पर साबितगढ़ शुगर मिल का क्रय केंद्र लगा हुआ है। बृहस्पतिवार को किसान सतवीर पुत्र छत्रपाल और हरेन्द्र पुत्र छत्रपाल गन्ना लेकर क्रय केंद्र पर पहुंचे। दोनों किसान भाइयों के गन्ने को कम करके तौला गया। इस पर किसान उखड़ गए। जब ट्रॉली को दूसरे कांटे पर तुलवाया तो वह अधिक था। घटतौली   पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद सिखेड़ा गांव के प्रधान ने जिला गन्ना अधिकारी को सूचित कर मौके पर बुला लिया। किसानों के हंगामे की सूचना पर जिला गन्ना अधिकारी एपी सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसानों की शिकायत को गंभीरता से सुना और क्रय केंद्र प्रभारी को जमकर लताड़ लगाई। जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इस पर किसान शांत हुए। जिला गन्ना अधिकारी एपी सिंह का कहना है कि घटतौली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों    की शिकायत पर क्रय केंद्र प्रभारी   के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें