फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार नहीं खरीदेगी दोयम दर्जे का गेहूं, किसान परेशान

Fri, 18 Mar 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
बारिश आंधी में ज्यादातर किसानों की फसल खराब हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गेहूं बेचने पर किसानों को रियायत नहीं मिलेगी। क्रय एजेंसियां छह प्रतिशत सिकुड़न और दो प्रतिशत से अधिक क्षतिग्रस्त गेहूं की खरीद नहीं करेंगी। ऐसे में उन किसानों के सामने संकट खड़ा हो गया है, जिनकी गेहूं की फसल ओलावृष्टि, बारिश और आंधी से ढह गई थी। 
विज्ञापन


हाल ही में ओलावृष्टि बारिश और आंधी के चलते गेहूं की फसल खराब हो गई। आने वाले समय में बालियों में दाना काला पड़ सकता है। दाना पिचक जाएगा। दाने में टूट फूट भी अधिक होगी। ऐसे गेहूं की भंडारण क्षमता सामान्य से कम हो जाएगी। 

किसान सुदर्शन सिंह का कहना है कि सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक गेहूं की फसल को कम नुकसान है। डिप्टी फूूड मार्केटिंग अफसर वीके विदवा ने बताया कि केंद्र से आठ प्रतिशत से अधिक छूट की गाइडलाइन प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें