फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार ई-रिक्शे होंगे शहर से बाहर

Fri, 18 Mar 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
पांच हजार ई-रिक्शे होंगे शहर से बाहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में चल रहे ई-रिक्शों की अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है। नगर में इस समय चल रहे सभी ई-रिक्शों पर एक अप्रैल से रोक लग जाएगी। करीब पांच हजार ई-रिक्शे शहरी सीमा से बाहर होंगे। ई-रिक्शा संचालन को लेकर पालिका और एआरटीओ के अफसरों ने ब्लू प्रिंट तैयार किया है।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में इस समय करीब पांच हजार से ज्यादा ई-रिक्शे दौड़ रहे हैं। बेतरकीब तरीके से चल रहे ई-रिक्शों के कारण शहर जाम से जूझ रहा है। पिछले माह ई-रिक्शा संचालन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में पालिका, एआरटीओ और पुलिस अफसरों की बैठक हुई थी।

अब तय किया गया है कि शहरी सीमा में लिमिटेड ई-रिक्शों का संचालन किया जाएगा। इस समय जो ई-रिक्शा चल रहे हैं, इनमें से किसी का भी रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। चुनिंदा कलर के लिमिटेड नए ई-रिक्शों का रजिस्ट्रेशन एआरटीओ विभाग द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन


इन्हीं ई-रिक्शों को शहर में चलने की अनुमति मिलेगी। बुलंदशहर में सभी रूटों पर सिर्फ 1550 ई-रिक्शों के चलने की अनुमति मिलेगी, जबकि खुर्जा में सिर्फ 500 ई-रिक्शों के चलने की अनुमति दी जाएगी।

नंबर देगा एआरटीओ विभाग
नए ई-रिक्शों को एआरटीओ विभाग द्वारा बकायदा नंबर दिया जाएगा। इसके अलावा ई-रिक्शा चालकों को लाइसेंस जारी किया जाएगा। बिना रजिस्टर्ड ई-रिक्शों को विभाग द्वारा सीज कर दिया जाएगा।

नगर पालिका क्षेत्र में एक अप्रैल से सिर्फ वही ई-रिक्शे चलेंगे, जो एआरटीओ विभाग में रजिस्टर्ड होंगे। पुराने ई-रिक्शों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। - एके सिंह, ईओ, नगर पालिका
पुराने किसी भी ई-रिक्शे का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। नए कलर वाइज ई-रिक्शों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसके अलावा कोई भी ई-रिक्शा वैध नहीं होगा। - सुरेंद्र सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें