फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह फीसदी सिकुड़ा गेहूं भी खरीदेगी सरकार

Sun, 09 Apr 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अबकी बार छह प्रतिशत सिकुड़न वाला गेहूं सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीदा जाएगा। खरीद के लिए शासन ने गाइडलाइन जारी कर दी है। गाइडलाइन लिखे बैनर को क्रय केंद्र के बाहर टांगना अनिवार्य होगा। गेहूं खरीद की गाइडलाइन के अनुसार गेहूं में .75 फीसदी से अधिक विजातीय पदार्थ हुए तो क्रय केंद्रों पर एजेंसियां गेहूं नहीं खरीदेंगी।

गेहूं में अन्य खाद्यान जैसे जौ, जई, सरसा आदि दो प्रतिशत से अधिक नहीं होने चाहिए, क्षतिग्रस्त दाने दो प्रतिशत से अधिक न हों, टूटे-फूटे दाने चार प्रतिशत से अधिक न हों, सिकुड़े दाने यदि छह प्रतिशत से अधिक पाए जाते हैं तो वेल्यू में कटौती होगी। जिले में 95 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद होनी है।
विज्ञापन


इसके लिए बोरी बारदाने की व्यवस्था कर दी गई है। मानक पूरा नहीं करने वाले गेहूं की खरीद क्रय केंद्रों पर नहीं होगी। निर्धारित मानक के अंदर गेहूं की क्षति के हिसाब से कटौती भी होगी।18 घंटे मिलेगी गांवों की बिजली किसान खुश योगी सरकार के प्रदेश के गांवों को 18 घंटे बिजली देने के आदेश की क्षेत्र के किसानों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

वहीं सरकार के आदेश का पालन भी शुरु हो गया है। शुक्रवार को योगी सरकार ने गांवों को 18, तहसील मुख्यालयों को 20 तथा जिला मुख्यालयों को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का आदेश जारी किया था। साथ ही बिजली अधिकारियों को इस आदेश में कोई भी फेरबदल न करने तथा मनमानी से रोस्टिंग न करने की चेतावनी भी दी थी।

शुक्रवार रात से ही इस आदेश का अमल भी शुरू हो गया। शुक्रवार की शाम 6 बजे से ही गांव में बल्ब चमकते दिखाई दिए जो पूरी रात चमके। ग्रामीण किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले की प्रशंसा करते हुए उसकी सराहना की।

अनिल कुमार शर्मा, हरेंद्र चौधरी, रामचरन बापू, हरिश्चंद्र त्यागी, लाला शर्मा, संजय शर्मा, सुनील सिंह, रामवीर सिंह आदि किसानों ने कहा कि अब किसानों के दिन सुधरने का वक्त आ गया है।
विज्ञापन


गेहूं खरीद के संबंध में गाइडलाइन जारी कर दी गई हैं। गाइडलाइन का ब्यौरा गेहूं क्रय केंद्र के बाहर प्रकाशित करना होगा। घटतौली और किसानों का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बृजेश कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें