फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: शासन की टीम ने गोदाम पर देखा रिकॉर्ड, कोटेदारों के दस्तावेज जांचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। करीब तीन हजार क्विंटल राशन के गबन के मामले में परिवहन ठेकेदार की शिकायत पर शुक्रवार को शासन की तीन सदस्यीय टीम ने जांच की। इस दौरान टीम ने एफसीआई के गोदामों पर दस्तावेज की जांच की और कई कोटेदारों की दुकानों का निरीक्षण करते हुए राशन प्राप्त होने की तारीख, वितरण समेत अन्य बिंदुओं पर सत्यापन किया।
विज्ञापन


पांच मई के अंक में अमर उजाला ने जिले में करीब तीन हजार क्विंटल राशन के गबन का खुलासा किया था। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के आधार पर डीएम सीपी सिंह ने मामले में एडीएम की अध्यक्षता में सातों तहसील के एसडीएम, बीकेडीए के वित्त लेखाधिकारी, डीएसओ और खाद्य विपणन अधिकारी की टीम गठित करते हुए जांच के निर्देश दिए थे। जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर मामले में परिवहन ठेकेदार रविंद्र सिंह, विपणन निरीक्षक सुधीर कुमार, राशन माफिया वकील खां, लेबर ठेकेदार शिब्बू उर्फ शिवकुमार, प्राइवेट कर्मचारी अंकुर समेत सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
अब पुलिस की जांच में राशन माफिया किशनलाल और जलालुद्दीन के नाम भी सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों राशन गबन में शामिल रहे हैं। जिसके बाद ठेकेदार की शिकायत पर खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया था। शिकायत के आधार पर शुक्रवार को अपर आयुक्त स्थापना कामता प्रसाद सिंह, संयुक्त आयुक्त सत्यदेव, मुख्यालय के जिला खाद्य विपणन अधिकारी सौरभ कुमार यादव जांच के लिए पहुंचे। सबसे पहले टीम ने जिला स्तरीय जांच करने वाले अधिकारियों से वार्ता की और जांच के दौरान एकत्रित किए गए दस्तावेज की जांच की।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने एफसीआई गोदाम चांदपुर और इमलिया पहुंचकर प्रेषक संबंधी ब्योरा तलब किया। बताया जा रहा है कि टीम ने मौके पर गाड़ियों की लोडिंग की तारीख, किस डीलर के लिए कितना माल लोड किया गया जैसे बिंदुओं का ब्योरा लिया। इसके बाद टीम ने गांव दरियापुर, अड़ौली, सुनेहरा, नवादा, कुराला समेत अन्य कोटेदारों की दुकानों पर पहुंचकर माल प्राप्ति, वितरण की तारीख, माल प्राप्ति के दौरान माल की स्थिति समेत अन्य बिंदुओं पर जांच पड़ताल करते हुए दस्तावेज तलब किए। साथ ही कुछ कोटेदारों से भी इस संबंध में वार्ता की गई।



आज होंगे ठेकेदार के बयान दर्ज

आरोपी ठेकेदार रविंद्र सिंह की ओर से जिला स्तरीय रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया था कि उनका पक्ष जाने बिना ही उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिसके चलते टीम अब शनिवार को भी जिले में रहकर आरोपी ठेकेदार का पक्ष सुनेगी। बताया जा रहा है कि शनिवार को ही टीम लखनऊ के लिए रवाना हो जाएगी और अगले सप्ताह में जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेगी। टीम की जांच के दौरान सहयोग के लिए मुख्यालय व रायबरेली के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिनेश चन्द्र मिश्रा, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मेराज अहमद तथा जिला पूर्ति निरीक्षक मुख्यालय केके सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें